Amazon India Fined 340 Crore: दिल्ली हाई कोर्ट ने एमेजॉन इंडिया को लक्जरी कपड़ों के ब्रांड बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब (Beverly Hills Polo Club) को उसके ट्रेडमार्क लोगो का उल्लंघन करने के लिए करीब 340 करोड़ रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट में दायर एक मुकदमे में कहा गया था कि एमेजॉन के अपने ब्रांड 'एमेजॉन टेक्नोलॉजीज' ने उसके ट्रेडमार्क लोगो का उल्लंघन किया है। इसमें यह भी आरोप लगाया गया था कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने अपनी वेबसाइट पर ब्रांडिंग वाले कपड़ों को बहुत कम कीमत पर बेचा है।
