Amazon Job Cut: हाल ही में खबर आई थी कि ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन 2025 की पहली तिमाही के अंत तक लगभग 14,000 मैनेजर पोजिशंस को खत्म करने वाली है। यह कदम एमेजॉन सीईओ एंडी जेसी के लक्ष्य के अनुरूप है। लक्ष्य 2025 की पहली तिमाही के अंत तक इंडीविजुअल कॉन्ट्रीब्यूटर्स और मैनेजर्स के बीच अनुपात को कम से कम 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का है। इस बारे में अब एक नया अपडेट सामने आया है। द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी केवल कंपनी के कॉरपोरेट कर्मचारियों पर लागू होगी।
