Amazon News: करीब 25 साल से एमेजॉन में काम कर रहे समीर कुमार को इसके भारतीय कारोबार का प्रमुख बना दिया है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने आज 18 सितंबर को इसका खुलासा किया। समीर के पास अभी एमेजॉन के मिडिल ईस्ट, दक्षिण अफ्रीका और टर्की के कंज्यूमर बिजनेस की कमान है और भारतीय कारोबार की जिम्मेदारी उन पर अतिरिक्त रहेगी। उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब मनीष तिवारी ने एकाएक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मनीष अक्टूबर में नए मौकों की तलाश में एमेजॉन के भारतीय कारोबार के हेड के रूप में इस्तीफा दिया है। उनके पास यह जिम्मेदारी जुलाई 2020 से थी और एमेजॉन से वह 8 साल से जुड़े थे।
पावर स्ट्रगल में मनीष तिवारी ने छोड़ा Amazon?
मनीष तिवारी अगले महीने अक्टूबर से एमेजॉन के बाहर नए कैरियर की शुरुआत में अपना इस्तीफा दिया है। हालांकि मनीकंट्रोल ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि मनीष तिवारी का एमेजॉन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (एमर्जिंग मार्केट्स) अमित अग्रवाल के बीच दबदबे की लड़ाई के बाद मनीष ने इस्तीफा दिया। अमित भारत में एमेजॉन की टीम पर अधिक नियंत्रण चाहते थे। अमित एमेजॉन से करीब 25 साल पहले वर्ष 1999 में जुड़े थे और वह कंपनी के फाउंडर जेफ बेजॉस के प्रसिद्ध एस टीम (सीनियर लीडरशिप टीम) का हिस्सा थे। उन्हें 2013 के शुरुआती वर्षों में भारत में एमेजॉन का कारोबार बनाने के लिए नियुक्त किया गया था। अमित ने समीर कुमार के साथ पहले काम किया है और अब दोनों मिलकर भारतीय कारोबार को संभालेंगे।
दोहरी लीडरशिप है भारतीय कारोबार की
एमेजॉन ने भारतीय कारोबार की कमान समीर कुमार को सौंप दी है। एमेजॉनडॉटइन की लीडरशिप टीम के सौरभ श्रीवास्तव (कैटेगरीज), हर्ष गोयल (एरीडे एसेंशियल्स), अमित नंदा (मार्केटप्लेस) और आस्था जैन (ग्रोथ एनीशिएटिव्स) अब समीर को रिपोर्ट करेंगे। वहीं किशोर थोटा (एमर्जिंग मार्केट्स शॉपिंग एक्सपीरिएंस) अमित को सीधे रिपोर्ट करेंगे।