Get App

भारत से पीछे रह जाएगा चीन? मार्च तिमाही में 5% बढ़ी GDP, जानिए इंडिया को लेकर क्या है अनुमान

India vs China GDP: दुनिया भर में युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, भारत और चीन मजबूती से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि चीन की इकॉनमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन भारत की ग्रोथ रफ्तार उससे भी ज्यादा तेज बनी हुई है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 6:17 PM
भारत से पीछे रह जाएगा चीन? मार्च तिमाही में 5% बढ़ी GDP, जानिए इंडिया को लेकर क्या है अनुमान
भारत की मार्च तिमाही के आधिकारिक जीडीपी आंकड़े 29 मई 2026 को जारी किए जाएंगे

India vs China GDP: दुनिया भर में युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं, भारत और चीन मजबूती से आगे बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि चीन की इकॉनमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन भारत की ग्रोथ रफ्तार उससे भी ज्यादा तेज बनी हुई है।

चीन की अर्थव्यवस्था ने साल 2026 की पहली तिमाही में 5% की ग्रोथ दर्ज की है, जो बाजार के अनुमानों से बेहतर है। नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ऑफ चाइना के मुताबिक, इस दौरान चीन की GDP का कुल साइज 33.4 ट्रिलियन युआन (करीब 4.87 ट्रिलियन डॉलर) रहा। यह पिछली तिमाही के मुकाबले 0.5 प्रतिशत अंक ज्यादा है। इस प्रदर्शन को चीन की नई 15वीं पंचवर्षीय योजना का मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।

हालांकि चीन की अर्थव्यवस्था कई मोर्चों पर समस्याओं से जूझ रही है। जैसे कमजोर घरेलू मांग, घटती आबादी और रियल एस्टेट पर संकट। फिर भी ग्रोथ मजबूत बनी रही। प्रॉपर्टी सेक्टर में निवेश पहली तिमाही में 11.2% गिरा, जो पिछले साल की तुलना में और ज्यादा गिरावट दिखाता है।

भारत की ग्रोथ रफ्तार और तेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें