Apple Store: इंतजार खत्म! मुंबई में खुल गया भारत का पहला एपल स्टोर, टिम कुक ने ग्राहकों का किया स्वागत

Apple के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) टिम कुक (Tim Cook) खुद स्टोर के उद्घाटन के समय मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने स्टोर का उद्घाटन करने के बाद खुद ग्राहकों का स्वागत किया और उनसे बातचीत भी की। भारत में एपल का पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला गया है। एपल ने घोषणा की कि वह मुंबई के बाद दिल्ली में देश का दूसरा स्टोर 20 अप्रैल को खोलेगी

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 3:45 PM
Apple के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) टिम कुक (Tim Cook) खुद स्टोर के उद्घाटन के समय मौजूद थे

Apple's First Store in India: आईफोन (iPhone) और मैकबुक (MacBook) बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी एपल (Apple) का भारत में पहला रिटेल स्टोर खुल चुका है। भारत में एपल का पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोला गया है, जो करीब 20,000 वर्ग फुट है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल का भारत में पहला रिटेल स्टोर अभी तक कंपनी के सबसे टिकाऊ स्टोरों में से एक है, जो ग्राहकों को शानदार सर्विसेज देगा। BKC (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) मायानगरी की काफी चहल-पहल वाली लोकेशन है। इस रिटेल स्टोर की शुरुआत के साथ ही एपल की इंडियन मार्केट में ऑफलाइन एंट्री हो गई है।

एपल ने घोषणा की कि वह मुंबई के बाद दिल्ली में देश का दूसरा स्टोर 20 अप्रैल को खोलेगी। इस स्टोर का नाम Apple Saket होगा। एपल के स्टोर को लेकर लोगों में भारी उत्साह का माहौल है। स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। इस स्टोर का नाम Apple BKC है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स यानी बीकेसी मुंबई में एक बिजनेस और रेसिडेंशियल डिस्ट्रिक्ट है।

टिम कुक ने किया ग्राहकों का स्वागत


BKC एक बहुत बड़ा अपस्केल कमर्शियल हब है, जहां देश की कुछ सबसे महंगी प्रॉपर्टीज हैं। Apple के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) टिम कुक (Tim Cook) खुद स्टोर के उद्घाटन के समय मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने स्टोर का उद्घाटन करने के बाद खुद ग्राहकों का स्वागत किया और उनसे बातचीत भी की। वह काफी उत्साहित दिख रहे थे।

स्टोर की बड़ी बातें

APPLE ने 5 अप्रैल को मुंबई के JIO वर्ल्ड ड्राइव मॉल में अपने पहले रिटेल स्टोर के बैरिकेड से पर्दा उठाया था। मायानगरी की आईकॉनिक 'काली पीली' टैक्सी कला से प्रेरित होकर Apple BKC क्रिएटिव में कई एपल प्रोडक्ट्स और सेवाओं की डिजाइन शामिल हैं जो हमारे ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। स्टोर के लिए क्रिएटिव में क्लासिक एपव ग्रीटिंग 'हैलो मुंबई' के साथ गुजरने वाले लोगों के लिए ब्राइट वेल्कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल इसके लिए हर महीने करीब 42 लाख रुपये का किराया देगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एपल भारत में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। इस सप्ताह कंपनी देश में अपने पहले एपल स्टोर के उद्घाटन के साथ एक बड़े विस्तार की ओर बढ़ने जा रही है। मुंबई के बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में एपल का दूसरा आधिकारिक स्टोर शुरू किया जाएगा।

एपल ने कहा कि दोनों स्टोर को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए खोलने से एक दिन पहले 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले मुंबई स्टोर को मीडिया के लिए खोला गया। खबरों के मुताबिक कुक अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

भारत में तेजी से बढ़ रहा कंपनी का कारोबार

बता दें कि आईफोन, आईपॉड और मैकबुक जैसे गेजेट्स बनाने वाली एपल के लिए भारतीय मार्केट काफी अहम है। जब पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी के पारंपरिक बाजारों में मांग सुस्त हो गई तो भारतीय मार्केट में इसके प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ी। एपल के CEO टिम कुक ने पिछले दिनों कहा था कि भारत में कारोबार को देखते हुए हमने एक क्वार्टरली रेवेन्यू रिकॉर्ड स्थापित किया है और साल दर साल बहुत मजबूत दोहरे अंकों में वृद्धि हुई है। इसलिए हम इस बारे में बहुत अच्छा महसूस करते हैं कि हमने कैसा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि एपल ने वास्तव में भारत में कोविड के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कुक ने कहा कि यही कारण है कि हम भारत में रिटेल लाकर निवेश कर रहे हैं। वहां ऑनलाइन स्टोर ला रहे हैं और वहां महत्वपूर्ण मात्रा में ऊर्जा लगा रहे हैं। मैं भारत पर बहुत आशावादी हूं। एपल ने 2022 की चौथी तिमाही में भारत में 2 मिलियन आईफोन बेचे थे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्रमुख डिवाइस के लिए 18 प्रतिशत की वृद्धि (तिमाही-दर-तिमाही) दर्ज की।

भारत से वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। यह आंकड़ा भारत में बने फोन के कुल निर्यात का आधा है। एपल ने कहा कि कंपनी भारत में 2,500 लोगों को रोजगार देती है। उसने अपने ऐप इकोसिस्टम के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख नौकरियां सृजित करने में मदद की है। कंपनी ने कहा कि स्टोर में महिला कर्मचारियों की संख्या करीब आधी है।

ये भी पढ़ें- Apple का दिल्ली स्टोर मुंबई आउटलेट से है काफी छोटा, लेकिन किराया है 40 लाख रुपए महीना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।