Apple's iPhone making in India: अमेरिकन टेक कंपनी एपल के आईफोन बनाने वाली मुख्य कंपनी होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी अपनी भारतीय यूनिट में करीब 150 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ताइवानी कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। यह कंपनी की अपने प्रोडक्शन को चीन से दूसरे देश में शिफ्ट करने की कोशिशों का हिस्सा है। होन हाई ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि यह निवेश उसकी सिंगापुर स्थित यूनिट के जरिए किया जा रहा है। अभी यह दक्षिण भारत में नए प्लांट्स का निर्माण कर रही है और उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है।
