Ashok Leyland Q4 Results : मार्च तिमाही में 17% घटा मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान

Ashok Leyland के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। शेयरधारकों को मार्च को समाप्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 2.60 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। हिंदुजा ग्रुप की कंपनी ने कहा कि इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में अप्रुवल की जरूरत होगी

अपडेटेड May 23, 2023 पर 7:44 PM
Story continues below Advertisement
कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ashok Leyland ने आज 23 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

Ashok Leyland Q4 Results : कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ashok Leyland ने आज 23 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 17 फीसदी घटकर 751 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 901 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का ऑपरेशन से कुल राजस्व सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 8,744 करोड़ रुपये था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

पूरे वित्त वर्ष में राजस्व FY22 में 21,688 करोड़ रुपये से बढ़कर 36,144 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, अशोक लीलैंड का Q4 EBITDA पिछले साल के 8.9 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी हो गया। ऑपरेटिंग मार्जिन 209 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 10.97 फीसदी हो गया। अशोक लीलैंड ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल कंडीशन बेहतर नहीं होने के बावजूद पूरे साल में हमारा एक्सपोर्ट वॉल्यूम 11,289 नंबर पर है। जो पिछले वर्ष (11,014 संख्या) से 2 फीसदी अधिक है।


डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड की घोषणा भी की है। शेयरधारकों को मार्च को समाप्त वर्ष के लिए प्रति शेयर 2.60 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। हिंदुजा ग्रुप की कंपनी ने कहा कि इसे आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में अप्रुवल की जरूरत होगी। अप्रुवल मिलने पर डिविडेंड का भुगतान 19 अगस्त को या इससे पहले किया जाएगा।

लाल निशान पर बंद हुए शेयर

आज मंगलवार को Ashok Leyland के शेयरों में 0.49 फीसदी की गिरावट रही और यह शेयर NSE पर 152.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर लगभग 12 फीसदी चढ़ चुके हैं। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसमें महज 4.24 फीसदी की तेजी देखी गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।