Ashok Leyland Q4 Results : कमर्शियल व्हीकल बनाने वाली कंपनी Ashok Leyland ने आज 23 मई को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 17 फीसदी घटकर 751 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 901 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी का ऑपरेशन से कुल राजस्व सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 11,626 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की मार्च तिमाही में यह आंकड़ा 8,744 करोड़ रुपये था।
