खत्म हो रहा ओला इलेक्ट्रिक का दबदबा? दिसंबर में बजाज ऑटो निकली सबसे आगे, कुल 18,276 यूनिट्स बेचे

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिसंबर महीने में बजाज ऑटो 25 फीसदी मार्केट शेयर हासिल करने के साथ सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई। इसने दिसंबर में कुल 18,276 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर का स्थान रहा, जिसने 17,212 यूनिट्स बेचे और 23 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
एथर एनर्जी (Ather Energy) दिसंबर महीने में 14% मार्केट शेयर के साथ चौथे स्थान पर रही

भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिसंबर महीने में बजाज ऑटो 25 फीसदी मार्केट शेयर हासिल करने के साथ सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई। इसने दिसंबर में कुल 18,276 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद दूसरे नंबर पर टीवीएस मोटर का स्थान रहा, जिसने 17,212 यूनिट्स बेचे और 23 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। बजाज ऑटो ने पहली बार ओला इलेक्ट्रिक को पीछे ढकेला है, जो महीनों से मार्केट लीडर बना हुई थी।

सरकार के वाहन प्लेटफॉर्म पर मौजूद डेटा के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने 30 दिसंबर तक 13,769 यूनिट्स की बिक्री की और इसका मार्केट शेयर 18.7 प्रतिशत रहा। हालांकि अगर पूरे 2024 साल की बात की जाए तो, ओला इलेक्ट्रिक ने 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा। ओला इलेक्ट्रिक ने साल 2024 में कुल 4,07,547 यूनिट्स की रिटेल बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 52 प्रतिशत की ग्रोथ को दिखाता है।

दूसरी ओर, टीवीएस मोटर ने अपने सबसे अधिक सेलिंग वाले मॉडल iQube स्कूटर्स के दम पर नवंबर 2024 तक अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 22.7 प्रतिशत कर ली। यह आंकड़ा ओला इलेक्ट्रिक की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के बहुत करीब था। इस दौरान, बजाज ऑटो तीसरे स्थान पर था, जिसके पास 22 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी रही।


नवंबर 2024 में टीवीएस मोटर ने 26,971 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 19,075 यूनिट्स से 41 प्रतिशत अधिक थी। वहीं, बजाज ने नवंबर 2023 में 11,886 यूनिट्स के मुकाबले इस साल 26,163 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 120 प्रतिशत की ग्रोथ को दिखाता है।

इस बीच एथर एनर्जी (Ather Energy) चौथे स्थान पर रही, जिसने दिसंबर 2024 में लगभग 10,400 यूनिट्स की बिक्री की और 14 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी बनाए रखी।

ओला इलेक्ट्रिक ने हालांकि नवंबर 2024 तक 24.5 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ लीड किया, लेकिन इसके रिटेल बिक्री में गिरावट आई। ओला की बिक्री अक्टूबर में 41,775 यूनिट्स से घटकर नवंबर में 29,191 यूनिट्स पर आ गई, जो मंथली आधार पर 30 प्रतिशत की गिरावट और सालाना आधार पर 2 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है।

2024 के पूरे साल की बात करें, तो कुल EV टू-व्हीलर बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 11,48,415 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल यह संख्या 8,60,400 यूनिट्स थी।

ओला इलेक्ट्रिक के लिए यह गिरावट तब आई जब उसने अपन कई मॉडल्स के दाम में कटौती का ऐलान किया था। अक्टूबर के पहले हफ्ते में ओला ने अपना 'BOSS' (Biggest Ola Season Sale) स्कीम लॉन्च किया था, जिसमें उसने 2 kWh की Ola S1 स्कूटर को 49,999 रुपये के स्पेशल ऑफर पर लॉन्च किया, जो आमतौर पर ₹74,999 में बिकती है। इसके अलावा, कंपनी ने 'Ola Gig' नाम से एक नया मॉडल लॉन्च किया, जो विशेष रूप से गिग इकॉनमी के लिए डिजाइन किया गया था।

इन सब आंकड़ों से यह साफ होता है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में कॉम्पिटीशन कड़ा होता जा रहा है। बजाज ऑटो, TVS मोटर और ओला इलेक्ट्रिक के बीच यह संघर्ष आने वाले समय में और भी तेज हो सकता है, खासकर जब सभी कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- 2025 में ये 25 शेयर कर सकते हैं मालामाल, अभी से जान लें टारगेट प्राइस

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।