Get App

अब Airtel Thanks App और एयरटेल स्टोर्स में भी मिलेंगे Bajaj Finance के प्रोडक्ट, दोनों ​कंपनियां आईं साथ

अब तक Bajaj Finance के दो प्रोडक्ट्स Airtel Thanks App पर शुरुआती स्तर पर पेश किए गए हैं। मार्च तक बजाज फाइनेंस के 4 प्रोडक्ट एयरटेल थैंक्स ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। कंपनियों के डिजिटल एसेट्स की संयुक्त ताकत एयरटेल और बजाज फाइनेंस को फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पहुंच को और बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:06 PM
अब Airtel Thanks App और एयरटेल स्टोर्स में भी मिलेंगे Bajaj Finance के प्रोडक्ट, दोनों ​कंपनियां आईं साथ
एयरटेल इस कैलेंडर वर्ष के दौरान बजाज फाइनेंस के करीब 10 फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगी।

अब एयरटेल थैंक्स ऐप पर भी NBFC बजाज फाइनेंस के प्रोडक्ट एक्सेस किए जा सकेंगे। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की गई है। बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल की ओर से जारी जॉइंट स्टेटमेंट में कहा गया कि इस अनूठी साझेदारी से एयरटेल के 37 करोड़ ग्राहकों, करीब 12 लाख के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, बजाज फाइनेंस की डायवर्सिफाइड 27 प्रोडक्ट लाइंस, 5,000 से अधिक शाखाओं और 70,000 फील्ड एजेंट्स को एक साथ लाया जाएगा।

एयरटेल ने कहा कि वह शुरुआत में अपने एयरटेल थैंक्स ऐप पर बजाज फाइनेंस के रिटेल फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगी, ताकि ग्राहकों को सहज और सुरक्षित अनुभव मिल सके। बाद में अपने स्टोर्स के पूरे देश में मौजूद नेटवर्क के माध्यम से भी इसकी पेशकश करेगी। कंपनी ने कहा कि दोनों कंपनियों के डिजिटल एसेट्स की संयुक्त ताकत एयरटेल और बजाज फाइनेंस को फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की पहुंच को और बेहतर बनाने में सक्षम बनाएगी।

अब तक एयरटेल थैंक्स ऐप पर दो प्रोडक्ट्स

अब तक बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट्स ‘एयरटेल थैंक्स ऐप’ पर शुरुआती स्तर पर पेश किए गए हैं। मार्च तक बजाज फाइनेंस के 4 प्रोडक्ट एयरटेल थैंक्स ऐप पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, को-ब्रांडेड इंस्टा EMI कार्ड और पर्सनल लोन शामिल हैं। एयरटेल ने कहा कि वह इस कैलेंडर वर्ष के दौरान बजाज फाइनेंस के करीब 10 फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की पेशकश करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें