NBFC कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) बड़े पैमाने पर फंड जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी द्वारा QIP या/और प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए 80 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर तक का फंड जुटाए जाने की संभावना है। मामले की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस डील के लिए चार इन्वेस्टमेंट बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें जेएम फाइनेंशियल, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और बोफा सिक्योरिटीज शामिल हैं। सूत्र ने कहा कि यह फर्म हर कुछ सालों में बड़े ट्रेड करने के लिए जानी जाती है।
