Bangladesh LIC office to remain shut till August 7: बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के बीच स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच पब्लिक सेक्टर की कंपनी LIC ने आज कहा कि बांग्लादेश में उसका ऑफिस 7 अगस्त तक बंद रहेगा। खबरों के मुताबिक बांग्लादेश के कई हिस्सों में सुरक्षा बलों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण झड़पों में पिछले दो दिनों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।
