भारतपे (Bharatpe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इधर, उन्हें उनकी ही कंपनी से बाहर करने की तैयारी चल रही है। उधर, कोटक वेल्थ (Kotak Wealth) की लॉ फर्म ने ऐसी बात बताई है, जो अशनीर ग्रोवर का सिरदर्द बढ़ाने वाला है। कोटक वेल्थ की लॉ फर्म खेतान एंड कंपनी ने कहा है कि आईपीओ फाइनेंसिंग से जुड़े विवाद को लेकर उसकी अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी से कोई डिस्कशन नहीं हुआ है।
