IRCTC Share : मजबूत तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक में तेजी, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

IRCTC के बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर एंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 4:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC ने सभी सेगमेंट के अच्छे प्रदर्शन के सहारे दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए हैं

IRCTC share price : इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) का शेयर बुधवार को शुरुआती कारोबार में 2.5 फीसदी की मजबूती के साथ 860 रुपये पर कारोबार कर है। कंपनी के शेयर को एक दिन पहले जारी अच्छे नतीजों का फायदा मिलता दिख रहा है। कंपनी ने दिसंबर, 2021 में समाप्त तिमाही के दौरान 208 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो एक साल पहले समान अवधि में रहे 78 करोड़ रुपये के प्रॉफिट की तुलना में दोगुने से ज्यादा है।

2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

वहीं दिसंबर तिमाही के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 141 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान अवधि में यह 224 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के दौरान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर एंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।


बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के एंटरिम डिविडेंड के भुगतान के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी तय की है।

Bharti Airtel के शेयरों में Q3 नतीजों के बाद क्या हो आपकी निवेश रणनीति, खरीदें, बेचे या बने रहें

950 रुपये का स्तर छू सकता है शेयर

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर इंडिया सिक्योरिटीज के वीपी और हेड ऑफ रिसर्च रवि सिंह ने कहा, “खासतौर पर सभी सेगमेंट्स के योगदान और बीते साल के लो बेस के चलते नेट प्रॉफिट में इतनी अच्छी बढ़ोतरी रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है और हालिया बजट में अतिरिक्त वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat trains) के ऐलान का फायदा भी आईआरसीटीसी (IRCTC) के शेयर को मिलने जा रहा है। फिलहाल निकट भविष्य में इसका टारगेट 950 रुपए है।”

5G Mobile Services: क्या आपको भी है 5जी मोबाइल सेवाओं का इंतजार, जानिए इंडिया में कब शुरू होंगी

नतीजों के बाद आएगी और तेजी

स्वास्तिका इनवेस्मार्ट लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च संतोष मीणा ने कहा, “आईआरसीटीसी (IRCTC) का शेयर 3 महीने से ज्यादा समय से 780-920 रुपये की रेंज में कंसॉलिडेट कर रहा है और मुझे लगता है कि मजबूत नतीजों से इसमें तेजी आएगी। इससे यह आने वाले दिनों में यह इस रेंज से ऊपर निकल सकता है। यदि यह 920 रुपये से ऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो हम इसमें 980-1000 के जोन तक रैली की उम्मीद कर सकते हैं, हालांकि 860 का स्तर तात्कालिक बाधा है। डाउनसाइड की बात करें तो यदि यह 780 रुपये के नीचे जाता है तो हम इसमें और कमजोर की उम्मीद कर सकते हैं।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।