Get App

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ₹1,350 करोड़ में खरीदा दुबई का सबसे महंगा घर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुबई में सबसे महंगा आवासीय घर खरीदने का अपना ही रिकॉर्ड पिछले कुछ महीनों के अंदर तोड़ दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 7:16 PM
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ₹1,350 करोड़ में खरीदा दुबई का सबसे महंगा घर
मुकेश अंबानी ने यह प्रॉप्रटी एक कुवैती बिजनेसमैन के परिवार से खरीदी है

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दुबई में एक और समदंर किनारे विला खरीदा है। इसके साथ ही उन्होंने दुबई का सबसे महंगा आवासीय घर खरीदने का अपना ही रिकॉर्ड पिछले कुछ महीनों के अंदर तोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने पिछले हफ्ते करीब 16.3 करोड़ डॉलर (करीब 1,350 करोड़ रुपये) की लागत में 'पाम जुमैरा' नाम के इस विला को खरीदा है। उन्होंने यह प्रॉप्रटी एक कुवैती बिजनेसमैन मोहम्मद अलशाया से खरीदी है। अलाशाया के बिजनेस ग्रुप के पास स्टारबक्स, H&M और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांड्स की घरेलू फ्रेंचाइजी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने हाल में विदेशों में कई प्रॉपर्टी खरीदी हैं। रिलायंस ने पिछले साल इंग्लैंड की ऐतिहासिक कंट्री क्लब स्टोक पार्क को खरीदने के लिए 7.9 करोड़ डॉलर खर्च किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा मुकेश अंबानी न्यूयॉर्क में भी एक प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें