Get App

अरबपति निवेश Warren Buffett ने युवाओं को दिया टिप्स, यह आसान चीज कर 50% तक बढ़ा सकते हैं अपनी वैल्यू

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, Warren Buffett के पास अभी करीब 99.8 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 7वें स्थान पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 10:20 PM
अरबपति निवेश Warren Buffett ने युवाओं को दिया टिप्स, यह आसान चीज कर 50% तक बढ़ा सकते हैं अपनी वैल्यू
Warren Buffett इस साल अगस्त में 92 साल के हो जाएंगे

दिग्गज निवेशक और अरबपति वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने युवाओं को स्पष्ट रूप से लिखना और बोलना सीखने पर ध्यान देने की सलाह दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, "अपनी वैल्यू को कम से 50 फीसदी तक बढ़ाने का सबसे आसान तरीका यह है कि अपने कम्युनिकेशंस स्किल्स को बेहतर बनाएं। इसमें बोलना और लिखना दोनों शामिल है।"

इस वीडियो को कनाडा की एक स्टार्टअप 'वॉयसफ्लो (Voiceflow)' के को-फाउंडर माइकल हूड ने पोस्ट किया है। उनका स्टार्टअप बिना कोडिंग के मदद के यूजर्स को एमेजॉन (Amazon) के स्मार्ट स्पीकर एलेक्सा के लिए स्किल्स डिजाइन करने, उसे बनाने और लॉन्च करने की सुविधा देता है।

वीडियो में Warren Buffett कहते हैं, "अगर आपका कम्युनिकेशंस नहीं कर सकते हैं, तो यह अंधेरे में किसी लड़की को आंख से इशारा करना जैसा है, जिसका कोई फायदा नहीं होता है। आपके पास दुनिया भर का ज्ञान है, लेकिन अगर आप इसे दूसरों को कम्युनिकेट नहीं सकते तो इसका कोई फायदा नहीं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें