Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज (17 अक्टूबर) खास हलचल नहीं दिख रही है। अधिकतर क्रिप्टो ग्रीन जोन में तो हैं लेकिन उनमें तेजी बहुत मामूली है। वहीं दूसरी तरफ टॉप-10 के दो क्रिप्टो XRP और Binance USD कमजोर हुए हैं जिसमें से XRP के भाव तीन फीसदी से अधिक टूटे हैं तो Binance USD में मामूली गिरावट है।
