BitCoin पहली बार $71000 के पार, अमेरिकी मार्केट के बाद इस मार्केट से पॉजिटिव संकेत ने भरी चाबी

BitCoin @Record High: मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (BitCoin) रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पहली बार इसके भाव 71 हजार डॉलर के पार पहुंचे हैं। लगातार सातवें दिन इसके भाव मजबूत हुए हैं और इस साल यह करीब 70 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके भाव में यह तेजी अमेरिकी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) को मंजूरी मिलने के चलते आया है

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी बाजार नियामक के साथ-साथ एक और पहलू ने भी BitCoin में आज चाबी भरी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने आज कहा कि यह बिटक्वॉइन और एथर एक्सचेंज ट्रेडेड नोटस् को स्वीकार करने के लिए एप्लीकेशन अब स्वीकार करेगा।

BitCoin @Record High: मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन (BitCoin) रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। पहली बार इसके भाव 71 हजार डॉलर के पार पहुंचे हैं। लगातार सातवें दिन इसके भाव मजबूत हुए हैं और इस साल यह करीब 70 फीसदी मजबूत हुआ है। इसके भाव में यह तेजी अमेरिकी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) को मंजूरी मिलने के चलते आया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद बिटक्वॉइन ईटीएफ में धड़ाधड़ निवेश आया जिसके बिटक्वॉइन के भाव को तगड़ा सपोर्ट मिला। इसके भाव आज 3.2 फीसदी के उछाल के साथ 71,631.45 डॉलर पर पहुंच गए। एथर, सोलाना और एवालांचे जैसे क्रिप्टो में भी तेजी का रुझान दिखा

निवेशकों ने BitCoin ETF में डाले 1 हजार करोड़ डॉलर

बिटक्वॉइन ईटीएफ को अमेरिकी बाजार नियामक से मंजूरी मिली तो इसने क्रिप्टो को लेकर माहौल काफी पॉजिटिव किया। करीब दो महीने पहले लॉन्च होने के बाद से बिटक्वॉइन ईटीएफ में अब तक करीब 1 हजार करोड़ डॉलर का निवेश आ चुका है। अमेरिकी बाजार नियामक के साथ-साथ एक और पहलू ने भी क्रिप्टोकरेंसीज में आज चाबी भरी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज ने आज कहा कि यह बिटक्वॉइन और एथर एक्सचेंज ट्रेडेड नोटस् को स्वीकार करने के लिए एप्लीकेशन अब स्वीकार करेगा।


स्टॉक मार्केट में कमजोरी के बीच क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी

क्रिप्टो मार्केट में यह धमाकेदार रुझान ऐसे समय में आया, जब स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। अधिकतर वैश्विक मार्केट में बिकवाली का रुझान है। घरेलू मार्केट की बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 0.83 फीसदी और निफ्टी 50 भी 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी बैंक 1.06 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। जापान के बेंचमार्क इंडेक्स निक्केई 225 की बात करें तो कुछ दिनों पहले 35 साल के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और पहली बार इसने 40 हजार का लेवल पार किया था लेकिन अब यह फिर से 39 हजार के नीचे फिसल चुका है।

Japan News: जीडीपी के बेहतर आंकड़ों ने तोड़ दी कमर, 3% टूटकर Nikkei आया 39000 के नीचे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।