Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में, BitCoin आया 24 हजार डॉलर के नीचे

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसीज ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इन दोनों क्रिप्टो- यूएसडी कॉइन (USD Coin) और (Binance USD) भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.38 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसीज ग्रीन जोन में हैं। हालांकि इन दोनों क्रिप्टो- यूएसडी कॉइन (USD Coin) और (Binance USD) भी लगभग फ्लैट भाव पर ही है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह एक फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 23,418.62 डॉलर (19.34 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.54 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1.07 लाख करोड़ डॉलर (88.36 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Vande Bharat Trains की बोली से उछल गए शेयर, रेलवे स्टॉक्स में 15% तक की तेजी, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन जोन में


मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) ग्रीन जोन में है। सात दिनों में यह 0.32 फीसदी मजबूत हुआ है। वहीं सबसे अधिक गिरावट पॉलीगॉन (Polygon) में रही। यह एक हफ्ते में 10 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं बिटकॉइन एक हफ्ते में डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) 23,418.62 डॉलर (-) 1.43%
एथेरियम (Ethereum) 1,643.80 डॉलर (-) 0.63%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
बीएनबी (BNB) 299.04 डॉलर (-) 1.46%
यूएसडी कॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.3788 डॉलर (-) 0.29%
कार्डानो (Cardano) 0.351 डॉलर  (-) 3.51%
डॉजकॉइन (Dogecoin) 0.08069 डॉलर (-) 1.85%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.21 डॉलर (-) 3.37%
बाईनेंस यूएसडी (Binance USD) 1.0 डॉलर  0.02%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4462 करोड़ डॉलर (3.68 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 44.62% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.01 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 42.38 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।