Get App

एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर दो दिनों में 12% फिसलकर 8 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा

Avenue Supermarts के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2022 पर 6:55 PM
एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर दो दिनों में 12% फिसलकर 8 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा
Avenue Supermarts में एक्सिस म्यूचुअल फंड सबसे बड़ा संस्थागत शेयरधारक है

डी-मार्ट (D-Mart) स्टोर्स की श्रृंखला चलाने वाले एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर सोमवार को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8 महीने के निचले स्तर 3,486 रुपये पर पहुंच गए। इसकी तुलना में सुबह 11:34 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 54,335 अंक पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दो दिनों में इस स्टॉक में 12 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। आज यह शेयर अपने 11 अगस्त, 2021 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसने 18 अक्टूबर, 2021 को अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर 5,899.90 रुपये से 41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

पिछले छह महीनों में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 10 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में स्टॉक ने 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बाजार में अंडरपरफॉर्म किया है।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 14 मई को होने वाली है। इसमें 31 मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही और वित्तीय वर्ष के लिए ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स पर विचार किया जायेगा और उसे मंजूरी दी जायेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें