Britannia Q1 Results: बेकरी फूड निर्माता ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries Ltd) ने वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सालाना आधार पर 3% की बढ़त के साथ ₹520 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। हालांकि, यह आंकड़ा बाजार अनुमानों से कम रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹504.9 करोड़ था। CNBC-TV18 के पोल में ₹566 करोड़ का अनुमान जताया गया था।
