बजट 2023- आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और बजट से क्या है बाजार की उम्मीदें। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का सबसे बड़ा डर कैपिटल गेन्स टैक्स है। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स में बढ़ोतरी की चर्चाएं हुई है। मार्जिनल दरों पर शॉर्ट टर्म गेंस टैक्स संभव है। LTCG पर होल्डिंग समय बढ़ने की फिक्र नहीं है। टैक्स दरों में छेड़छाड़ हुई तो बाजार से FIIs की बिकवाली संभव है।
बाजार को बजट से क्या उम्मीदें है? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार को उम्मीद है कि सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाएगी। विनिवेश और निजीकरण का ठीक-ठाक टार्गेट देगी। साथ ही मिडिल क्लास के हाथ में खर्च के लिए ज्यादा पैसा आए। बजट में लोकप्रिय कदम ना हों, वित्तीय अनुशासन बना रहे। ओपन मार्केट से बायबैक पर डबल टैक्सेशन हटे। बजट में डिफेंस, रेलवे और कैपिटल गुड्स पर फोकस हो।
बजट के दिन बाजार कैसे संकेत दे रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बजट से 7 दिन पहले निफ्टी 2.5% नीचे है। बजट के बाद अमूमन निफ्टी 3% चढ़ता है। वीकली चाल देखें तो निफ्टी बजट से पहले 0.5% गिरता है और बजट के बाद 1.4% चढता है। 2020 में बजट से पहले निफ्टी 3.8% फिसला था जबकि बजट के बाद बाजार 3.2% चढ़ा था। ठीक इसी तरह साल 2022 में बजट से पहले बाजार 1.7% चढ़ा और बजट के बाद 0.6% फिसला था। सिर्फ 2018 में बजट के बाद निफ्टी 5% फिसला था। वहीं 2016 के बाद बजट के बाद निफ्टी 7% दौड़ा है।
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कैसे है इसपर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि आज रात फेड का फैसला आएगा। अब सभी को लगता है 0.50% की जगह 0.25% दरें बढ़ेंगी। 0.25% दरें बढ़ी तो बड़ी रैली होगी और अगर 0.50% दरें बढ़ी तो गिरावट संभव है। 0.25% दरें बढ़ी तो नैस्डेक ज्यादा चलेगा। चीन बड़ी थीम, इस महीने टाटा मोटर्स 15% चला है।
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।