बजट 2023- आज के लिए कैसा है मार्केट का सेटअप और बजट से क्या है बाजार की उम्मीदें। इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार का सबसे बड़ा डर कैपिटल गेन्स टैक्स है। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स में बढ़ोतरी की चर्चाएं हुई है। मार्जिनल दरों पर शॉर्ट टर्म गेंस टैक्स संभव है। LTCG पर होल्डिंग समय बढ़ने की फिक्र नहीं है। टैक्स दरों में छेड़छाड़ हुई तो बाजार से FIIs की बिकवाली संभव है।
