इंडेक्स के बजाए शेयरों पर करें फोकस, बजट के बाद इन सेक्टर में आएगी तेजी- पंकज टिबरेवाल

Budget 2023- पंकज टिबरेवालन ने कहा कि बाजार में इस साल रिटर्न कम रहने की आशंका है। ऐसे में बाजार में थोड़ा सर्तक रहने की जरुरत है। आने वाले 6-8 महीनों में बाजार को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी जिसके चलते अगली कुछ तिमाहियों में बाजार में कंसोलिडेशन संभव है। हमारी सलाह होगी कि इंडेक्स के बजाए शेयरों पर फोकस रखने की जरुरत है

अपडेटेड Jan 28, 2023 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
UNION BUDGET 2023-पंकज टिबरेवालन ने कहा कि बीते 6 महीने में बैंकिंग स्टॉक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कई पीएसयू बैंक 50 से 100 फीसदी भागे और कई बैंकों ने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

Budget 2023: बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से कोटक म्यूचुअल फंड के सीनियर Executive VP पंकज टिबरेवाल ने कहा कि बाजार में इस साल रिटर्न कम रहने की आशंका है। ऐसे में बाजार में थोड़ा सर्तक रहने की जरुरत है। आने वाले 6-8 महीनों में बाजार को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी जिसके चलते अगली कुछ तिमाहियों में बाजार में कंसोलिडेशन संभव है। हमारी सलाह होगी कि इंडेक्स के बजाए शेयरों पर फोकस रखने की जरुरत है।

बैंकिंग और एनबीएफसी में अच्छी ग्रोथ दिखी

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए पंकज टिबरेवालन ने कहा कि बीते 6 महीने में बैंकिंग स्टॉक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कई पीएसयू बैंक 50 से 100 फीसदी भागे और कई बैंकों ने 100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर थोड़ा वेटेज हर पोर्टफोलियो में देखे तो बैंकिंग और फाइनेंशियल का वेटेज हाइएस्ट है यानी की बैंकिंग और एनबीएफसी में अच्छी ग्रोथ दिखी है। सरकारी बैंकों में 6 महीने में अच्छी तेजी रही है। अगले 2-3 सालों में बैंकिंग सेक्टर में अच्छी ग्रोथ संभव है। भारतीय बैंकों की स्थिति बेहद मजबूत है।


Budget 2023- एक्सपर्ट्स इन शेयरों में बजट रैली की जता रहे हैं उम्मीद, क्या आप करेंगे निवेश?

किस सेक्टर पर बुलिश

सरकार का फोकस इंफ्रा , मैन्यूफैक्चरिंग और कैपिटल गुड्स पर फोकस बना हुआ है। पहले भी बजट में इंफ्रा पर सरकार का फोकस दिखा जो इस बजट में भी रहने की उम्मीद है। बजट में इंफ्रा में आवंटन बढ़ना चाहिए। साथ ही एफएमसीजी सेक्टर में अच्छी ग्रोथ दिख सकती है।

डिफेस सेक्टर पर राय 

डिफेस सेक्टर पर अपनी राय देते हुए पंकज टिबरेवालन ने कहा कि अंडरलाइन डिमांड बेस आने वाले आने वाले कुछ सालों में मजबूत रहने वाला है। डिफेस सेक्टर के वैल्यूएशन महंगे है लेकिन इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस सेक्टर में शेयरों को सही वैल्यूएशन पर खरीदने की सलाह होगी।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।