Budget 2023- बजट में कैपेक्स पर ज्यादा जोर दे सकती है सरकार, आगे ये सेक्टर मचाएंगे धमाल- विजय जैन

Union Budget 2023- विनय जैन का कहना है कि अगले 6 महीने तक बाजार सीमित दायरे में घूमता नजर आएगा। लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। लिहाजा निवेशकों को सलाह होगी कि वह केवल बजट को ध्यान में रखकर बाजार में निवेश ना करें। बल्कि अपना नजरिया लंबा रखें

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
यूनियन बजट 2023- बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए विनय जैन ने कहा कि अब तक आए बैंकों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे है।

बजट से बाजार की उम्मीदों और मार्केट आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बातचीत में कर्मा कैपिटल एडवाइजर के पोर्टफोलियो मैनेजर विनय जैन ने कहा कि बीते 2-3 सालों से हमने देखा है कि बाजार में बजट के पहले अच्छी रैली देखने को मिलती थी लेकिन इस साल ग्लोबल मैक्रो आंकड़ों और मिलेजुले कॉर्पोरेट अर्निंग के चलते बजट के पहले बाजार में करेक्शन देखने को मिल रही है। वहीं अगर बजट पर फोकस करें तो पिछले 3-4 सालों से सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस बढ़ाया है और भारतमाला, हाउसिंग फॉर ऑल जैसे योजनाओं पर कैपेक्स किया है। उम्मीद है कि सरकार बजट 2023 में भी कैपेक्स की और ज्यादा ध्यान देगी। पिछले साल सरकार का फोकस मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट की तरफ भी था जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि सरकार PLI स्कीम पर अपना अलोकेशन (आवंटन) बढ़ा सकती है।

लंबी अवधि में दौड़ेगा बाजार

विनय जैन का कहना है कि अगले 6 महीने तक बाजार सीमित दायरे में घूमता नजर आएगा। लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। लिहाजा निवेशकों को सलाह होगी कि वह केवल बजट को ध्यान में रखकर बाजार में निवेश ना करें। बल्कि अपना नजरिया लंबा रखें।


Budget 2023- बजट में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं, चुनिंदा शेयरों में निवेश की स्ट्रैटेजी बनाएंगी पैसा- दिनशॉ ईरानी

फार्मा, मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर पसंद

सेक्टर स्पेशिफिक बात करें तो फार्मा, मीडिया और टेलीकॉम सेक्टर हमारी पसंद है। एसेट अलोकेशन के लिहाज से यह तीन सेक्टर काफी अच्छे लग रहे है । लंबी अवधि में यह तीनों सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ सकते है।

बैंकों में ग्रोथ को लेकर चिंता

बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए विनय जैन ने कहा कि अब तक आए बैंकों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे है। लेकिन आगे बैंकों की ग्रोथ को लेकर थोड़ी चुनौती बनी हुई है। बैंकों के लिए डिपॉजिट जुटाने की चुनौती बनी हुई है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।