BUDGET 2022: एक्सपर्ट्स बजट से पहले इन्वेस्टर्स को दे रहे सावधानी बरतने की सलाह, जानिए क्यों

एक्सपर्ट्स इन्वेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि 3-4 दिनों की गिरावट से निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए

अपडेटेड Jan 21, 2022 पर 11:41 AM
बजट 2022: इस हफ्ते तीन दिन में सेंसेक्स 1800 अंक से ज्यादा गिर चुका है। यही हाल निफ्टी का भी है।

Union Budget 2022: स्टॉक मार्केट्स (Stock Markets) में जारी गिरावट ने इन्वेस्टर्स को डरा दिया है। शुक्रवार (आज) इस हफ्ते का चौथा दिन है, जब बाजार में लगातार गिरावट दिख रही है। मंगलवार से गुरुवार तक मार्केट्स बड़ी गिरावट दिखा चुका है। इन तीन दिनों में सेंसेक्स (Sensex) 1800 अंक तक गिर चुका है। यहीं हाल निफ्टी 50 (Nifty) का है। शुक्रवार बाजार खुलने पर बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन में 11:15 पर सेंसेक्स करीब 500 अंक डाउन था। निफ्टी 50 भी 150 अंक कमजोर था। आइए जानते हैं मौजूदा हालात में आपको क्या करना चाहिए।

एक्सपर्ट्स अभी इन्वेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर आप रिटेल इन्वेस्टर्स हैं तो आपको एक बार में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। साथ ही पैनिक सेलिंग से भी परहेज करना चाहिए। कई रिटेल इन्वेस्टर्स शेयर बाजार में दो-चार दिन गिरावट जारी रहने से घबरा जाते हैं। फिर वे अपने शेयर बेचना शुरू कर देते हैं। अगर आपने लंबी या मध्यम अवधि के लिए बाजार में पैसा लगाया है तो आपको पैनिक सेलिंग करने की जरूरत नहीं है।

इस हफ्ते की गिरावट से पहले बाजार ने अच्छी तेजी दिखाई थी। तब एक्सपर्ट्स इसे प्री-बजट रैली बता रहे थे। कई इन्वेस्टर्स इस गिरावट के बाद यह सोचने लगे हैं कि बाजार में प्री-बजट रैली खत्म हो गई है। लेकिन, इस सोच के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है। इसलिए इस तरह की अटकलबाजी के बजाय आपको अपना धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अभी बजट में करीब एक हफ्ते का समय बाकी है। सिर्फ 3-4 दिन की गिरावट से घबराना ठीक नहीं है।


टिप्स2ट्रेड्स के को-फाउंडर और ट्रेनर ए आर रामचंद्रन ने बिजनेस इनसाइडर से कहा, "इन्वेस्टर्स को इस बार का बजट शानदार रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि कोरोना ने घरेलू अर्थव्यवस्था को बड़ी चोट पहुंचाई है।" स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील नयाती का भी ऐसा ही मानना है। उन्होंने अंग्रजी बिजनेस न्यूजपेपर मिंट को बताया, "बाजार को रिफॉर्मिस्ट और प्रो-ग्रोथ बजट की जरूरत है।"

पिछले साल 1 फरवरी को शेयर बाजार (Share Markets) जबर्दस्त तेजी के साथ बंद हुए थे। दरअसल, स्टॉक मार्केट को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट बहुत पसंद आया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पिछले साल 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था। शेयर बाजार ने बजट का जश्न मनाया था। यही वजह है कि सेंसेक्स (Sensex) 2314 अंक चढ़कर 48,600 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 (Nifty) भी 646 अंक की तेजी के साथ 14,281 अंक पर क्लोज हुआ था। इस बार भी शेयर बाजार को बजट से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें : BUDGET 2022 : शेयर बाजार को बजट से हैं क्या-क्या उम्मीदें?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।