Get App

Budget 2022 | टैक्स में कमी से इनवेस्टमेंट को बढ़ावा तक, भारतीय स्टार्टअप्स की ये हैं बजट डिमांड

महामारी के चलते पिछले दो साल में देश के ज्यादातर स्टार्टअप्स का फंड खत्म हो गया, कई एंटरप्रेन्योर्स को कई टैक्स की मार से जूझना पड़ा और कुछ को अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ गया। अब सभी की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट पर हैं...

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2022 पर 5:55 PM
Budget 2022 | टैक्स में कमी से इनवेस्टमेंट को बढ़ावा तक, भारतीय स्टार्टअप्स की ये हैं बजट डिमांड
स्टार्टअप कारोबारी बजट में मुख्य रूप से टैक्स में रियायत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं

Budget 2022 : महामारी के चलते पिछले दो साल में देश के स्टार्टअप्स ने अप्रत्याशित रूप से चुनौतियों का सामना किया है। ज्यादातर का फंड खत्म हो गया, कई एंटरप्रेन्योर्स को कई टैक्स की मार से जूझना पड़ा और कुछ को अपना ऑपरेशन बंद करना पड़ गया। अब सभी की नजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर टिकी हैं, जो 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। स्टार्टअप आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022-23) से क्या उम्मीद कर रहे हैं, आइए इस पर नजर डालते हैं...

जितेंद्र चोकसे, फाउंडर और सीईओ, फिटर (Fittr)

स्टार्टअप्स में निवेश अहम है, क्योंकि वे जॉब क्रिएशन के इंजन हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार घरेलू स्तर पर कैपिटल पार्टिसिपेशन के लिए नीतियां लाएगी और जरूरी सपोर्ट मैकेनिज्म पेश करेगी। स्टार्टअप इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर जोर के साथ फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट में टैक्स छूट की जरूरत है, जिससे भारतीय स्टार्टअप्स के ग्लोबलाइजेशन के लिए दरवाजे खुलेंगे।

रोहित गजभिये, फाउंडर और सीईओ, फाइनेंसपीयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें