वितमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को पेश बजट (Budget 2022) में क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) से जुड़े बड़े एलान किए। उन्होंने बताया कि वर्चुचअल एसेट्स से हुए प्रॉफिट पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा। इसके अलावा वर्चुअल एसेट्स के ट्रांजेक्शन पर 1 फीसदी टीडीएस लगेगा। वर्चुअल एसेट्स से उनका मतलब क्रिप्टोकरेंसी से था। हालांकि, उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। क्रिप्टोकरेसी की खरीद-फरोख्त पर 1 फीसदी टीडीएस से सरकार को 1000 करोड़ रुपये इनकम हो सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के चेयरमैन जे बी मोहपात्रा ने यह जानकारी दी है।
