Budget 2022: पीएम नरेंद्र मोदी बजट से पहले बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेलीकॉम सेक्टर के CEO से मिले, इन मुद्दों पर की चर्चा

Budget 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टर्स के लोगों से बातचीत की

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 2:58 PM
Budget 2022: पीएम नरेंद्र मोदी बजट से पहले आज बैंकिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेलीकॉम सेक्टर के CEO से मिले

Budget 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टर्स के लोगों से बातचीत की। वित्त वर्ष 2022-23 के बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी बैठक है। पीएम मोदी ने कोविड के खिलाफ देश की लड़ाई के दौरान सीईओ से बजट से पहले बातचीत की। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं को उनके इनपुट और सुझावों के लिए धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने PLI प्रोत्साहन जैसी नीतियों का पूरा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह देश ओलंपिक में पोडियम फिनिश करना चाहता है, उसी तरह वह उद्योगों को हर क्षेत्र में दुनिया के टॉप 5 में देखना चाहते हैं। इसके लिए इंडस्ट्री और सरकार को सामूहिक रूप से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सेक्टर को कृषि और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में अधिक निवेश करना चाहिए और प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने सरकार की नीतिगत स्थिरता को रेखांकित किया और कहा कि सरकार ऐसी पहल करने के लिए प्रतिबद्ध है जो देश को आर्थिक गति देने का काम करें। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने मुद्दें और परेशानियों के बारे मे बात की। उन्होंने निजी क्षेत्र में विश्वास रखने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व के कारण देश की


अर्थव्यवस्था में उनके समय में काफी सुधार हुआ है। कोविड के बाद भी देश प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मानिर्भर भारत में योगदान देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों जैसे पीएम गतिशक्ति, IBC आदि की तारीफ भी की।

Market Live Update: Sensex 900 अंक चढ़ा- Nifty 16,900 के आसपास, Metal, IT, Banks शेयरों में तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।