महामारी की मार से इकोनॉमी निकल गई है। आर्थिक सर्वे में रिकवरी कम्पलीट होने का दावा किया गया है। इकोनॉमिक सर्वे में एक बड़ी बात कही गई है कि महामारी के बाद की रिकवरी पूरी हो गई है। FY24 के लिए 6.5 प्रतिशत रियल GDP ग्रोथ का अनुमान दिया है। लेकिन CAD में बढ़ोतरी को चिंताजनक भी बताया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज हो गया। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विकास के कर्तव्यपथ पर अग्रसर है। PM मोदी ने विपक्ष से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की नजर भारत के बजट पर लगी हुई है। ऐसे में किस सेक्टर को क्या सौगात मिलेगी इस पर भी देशवासियों की नजरे हैं। जानते हैं आम लोगों से जुड़े रेलवे सेक्टर को बजट के पिटारे से क्या मिल सकता है।