Get App

बजट 2023: सरकार द्वारा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव से होगा बाजार पर असर- मधु केला

Budget 2023: बजट 2023 से पहले बाजार नर्वस हुआ है और बाजार का सेंटिमेंट भी बिगड़ा है। मधु केला ने बजट और बाजार पर इस पर उन्होंने कहा कि इस बजट में फाइनेंस में सरकार की अच्छी स्थिति नजर आयेगी। इस साल सब्सिडी में सरकार 1.5 लाख करोड़ रुपये बचा सकती है। इसके अलावा सरकार द्वारा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव करने का असर बाजार पर होगा

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 31, 2023 पर 12:59 PM
बजट 2023: सरकार द्वारा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव से होगा बाजार पर असर- मधु केला
Budget 2023: मधु केला ने कहा फिर से PSU बैंक का बास्केट आकर्षक हो जाएगा। इसके अलावा इंफ्रा और फाइनेंशियल सेक्टर में भी निवेश के मौके तलाशने चाहिए

Budget 2023: बजट 2023 (Budget 2023) से पहले बाजार नर्वस नजर रहा है। बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ा हुआ है। बाजार पिछले 3 सत्रों में 3 परसेंट से ज्यादा टूट चुका है। बाजार की ये घबराहट कितनी वाजिब है। क्या वाकई बाजार के सामने बड़े जोखिम है या फिर डर का ये बुलबुला तुरंत फूट जाएगा। बजट से बाजार की क्या उम्मीदें हैं। इन्हीं सब मुद्दों पर हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बात करते हुए MK वेंचर्स के फाउंडर मधु केला ने कहा कि ग्लोबल महंगाई और मंदी की चिंता बाजार में दिखाई दे रही है। इस समय एक्सपोर्ट से जुड़ा कारोबार अच्छा नहीं कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में बाजार के सेंटिमेंट्स खराब हुए हैं। जबकि इंडिया ग्रोथ स्टोरी में कैपिटल मार्केट का बड़ा योगदान रहा है।

बजट पर राय

इस पर उन्होंने कहा कि इस बजट में फाइनेंस में सरकार की अच्छी स्थिति नजर आयेगी। सरकार इस साल सब्सिडी में 1.5 लाख करोड़ रुपये बचा सकती है। पिछले साल जैसा इस साल सब्सिडी पर खर्च नहीं दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव से बाजार पर असर होगा।

बाजार पर राय

बाजार पर राय देते हुए मधु केला ने कहा कि बाजार के लिए रिस्क कम हुए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं। बाजार में काफी रिसर्च के बाद निवेश करना चाहिए। बाजार में सिस्टमेटिक तरीके से निवश करना चाहिए। उन्होंने ये भी जोर देकर कहा कि बाजार का बॉटम कोई नहीं बता सकता है। बाजार का सेंटिमेंट अभी खराब है। बाजार का सेंटिमेंट धीरे-धीरे ठीक होगा। लेकिन फिर भी चुनिंदा शेयरों में निवेश के मौके मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें