Get App

बजट 2023: सेनाओं के आधुनिकीकरण पर होगा सरकार का जोर, चीन बॉर्डर पर टेंशन का दिखेगा असर

बजट 2023: चीन के साथ लगी LAC चीन के साथ जारी टेंशन को देखते हुए यह यूनियन बजट खासा अहम हो गया है। भारत डायनैमिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी डिफेंस से संबंधित सरकारी कंपनियों के लिए अलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर इन कंपनियों के शेयरों पर भी दिखने का अनुमान है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 29, 2023 पर 12:24 PM
बजट 2023: सेनाओं के आधुनिकीकरण पर होगा सरकार का जोर, चीन बॉर्डर पर टेंशन का दिखेगा असर
बजट 2023 : यूनियन बजट में अगले वित्त वर्ष में डिफेंस अलोकेशन के लिए टारगेट दिए जाने का अनुमान है

बजट 2023: इस यूनियन बजट में सरकार का जोर देश की सेनाओं के आधुनिकीकरण पर होने का अनुमान है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन के साथ जारी टेंशन को देखते हुए यह खासा अहम हो गया है। इसीलिए, भारत डायनैमिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड जैसी डिफेंस से संबंधित पब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिए अलोकेशन में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका असर इन कंपनियों के शेयरों पर भी दिखने का अनुमान है। हाल के वर्षों में चीन के साथ लगी सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं के बीच टेंशन खासी बढ़ गई है।

सरकार बढ़ा सकती है आवंटन

यही वजह है कि भारत सरकार अपने सैन्य बलों के आधुनिकीकरण पर जोर दे रही है। इसके साथ ही, सरकार एडवांस वीपन सिस्टम, मिलिट्री इक्विपमेंट और अन्य डिफेंस से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा फंड के आवंटन पर विचार कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें