Budget 2023 : वित्त वर्ष खत्म होने में अब लगभग दो महीने ही बचे हैं। जल्द ही नौकरीपेशा लोगों को उनके एचआर या अकाउंट डिपार्टमेंट्स से इनवेस्टमेंट डिक्लेरेशन (investment declaration) और डिडक्शन और एग्जम्प्शन क्लेम करने के लिए प्रूफ जमा करने के अनुरोध वाले ईमेल मिलने लगेंगे। दरअसल, इम्प्लॉयर्स को हर कर्मचारी के टीडीएस (TDS calculations) की गणना करनी होती है। हालांकि, इनकम टैक्स एक्ट (Income Tax Act) के सेक्शन 115 बीएसी के तहत नए टैक्स रीजीम को अपनाने वाले कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (House Rent allowance) पर एक्जम्प्शन की सुविधा नहीं है।
