हमारा मानना है कि वित्तवर्ष 2024 में स्थितियां सुधरती दिखेंगी ऐसे में सरकार अपना विनिवेश लक्ष्य (divestment target) 75000 करोड़ रुपए रख सकती है। एयर इंडिया (Air India) की बिक्री ने सरकार की ये मंशा एकदम साफ कर दी है कि वो देश की तमाम सरकारी कंपनियों पर से अपना कंट्रोल खत्म करना चाहती है। अब आगे हमें आईडीबीआई बैंक ( IDBI Bank),कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Container Corporation of India),बीपीसीएल (BPCL),बीईएमएल (BEML),शिपिंग कॉरपोरेशन और एनएमडीसी जैसी कंपनी की विनिवेश देखने को मिल सकता है। ये बातें इक्विरस के मैनेजिंग डायरेक्टर और इनवेस्टमेंट बैंकिंग के को-हेड अजीत देश मुख ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं।
