Budget 2023: 1 फरवरी 2023 को आम बजट पेश किया जाएगा। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट से हर तबके के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा। इस बजट में कई लोकलुभावन ऐलान भी किए जा सकते हैं। इस बीच कहा जा रहा है कि सरकार रेलवे, ट्रांसपोर्ट और मेट्रो के बारे में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इन तीनों मंत्रालयों को एक साथ मर्ज कर दें।
