SIDDHARTH UPASANI
SIDDHARTH UPASANI
Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज अपने बजट भाषण में कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार का कैपेक्स टारगेट (पूंजी खर्च का लक्ष्य) 10 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। जो GDP का 3.3 फीसदी है। इसका मतलब ये है कि मोटे तौर पर अगले वित्त वर्ष में भारत की GDP 303.03 लाख करोड़ रुपये रह सकती है। गौरतलब है कि इस साल का GDP का पहला एडवांस अनुमान 273.08 लाख करोड़ रुपये का था। जिससे यह संकेत मिलता है कि वित्त वर्ष 2023 -24 में GDP ग्रोथ की दर 11 फीसदी रह सकती है। लेकिन सही आंकड़ों की जानकारी करने के लिए बजट डाक्यूमेंट्स का इंतजार करना होगा।
2022-23 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 15.4 फीसदी पर रह सकती है
बता दें कि अगले साल के जीडीपी ग्रोथ का अनुमान टैक्स कलेक्शन का अनुमान लगाने के लिए काफी अहम आंकड़े का काम करता है। स्टैटेटिक्स मिनिस्ट्री का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2022-23 में नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 15.4 फीसदी पर रह सकती है। हालांकि 2023-24 में महंगाई और ग्रोथ में गिरावट की उम्मीद है। ऐसे में हमें नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
देश के विकास में जनभागीदारी बढ़ी: एफएम
अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने आगे कहा कि दुनिया ने भारत की पहचान चमकते सितारे के रूप में की है। वर्तमान साल में भारत की ग्रोथ 7.0 फीसदी रहने की उम्मीद है। महामारी और युद्ध की विभीषिका के बावजूद भारत की ग्रोथ रेट दुनिया की तमाम बड़ी इकोनॉमीज की तुलना में काफी ज्यादा है। भारत की इकोनॉमी शानदार भविष्य के लिए सही रास्ते पर चल रही है। हमारी मजबूत नीतियों और रिफार्म पर हमारे फोकस के चलते देश के विकास में जनभागीदारी बढ़ी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।