Budget 2023 : लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स को व्यवस्थित करना, राजकोषीय अनुशासन और मध्यम अवधि में नीतियों में स्थायित्व से बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट पैदा होने का अनुमान है। आईआईएफएल (IIFL) के चेयरमैन निर्मल जैन ने मनीकंट्रोल दिए एक एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में यह बात कही। जैन ने कहा कि सरकार को मेक इन इंडिया (Make In India) जैसी नीतियों पर जोर बनाए रखना चाहिए, जिससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि कैपिटल गेन टैक्स या एस्टेट ड्यूटी में बढ़ोतरी से एक हद तक बाजार की चिंता बढ़ेगी।
