Budget 2023: बजट के पहले अगले हफ्ते बंद दायरे से निकलने की कोशिश करता नजर आएगा बाजार

Budget 2023: अगर निफ्टी 18250 के ऊपर स्थिति अपने 200 DMA को पार करने में कामयाब रहता है तो यह हमें 18,500-18650 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 20 और 100 DMA यानी 18040-17940 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। 17800 पर इसके लिए अगला बड़ा सपोर्ट है

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 3:16 PM
वित्त वर्ष 2023 के तीसरी तिमाही के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में नतीजों के प्रभाव के चलते चुनिंदा शेयरों में हमें एक्शन देखने को मिल सकता है। अगले हफ्ते मेटल,आईटी और कैपिटल गुड्स में मूव आने की उम्मीद है

Budget 2023:20 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बाजार उतार-चढ़ाव के साथ एक छोटे दायरे में घूमता दिखा। इस बीच कई स्टॉक में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं कुछ स्टॉक आउटपरफॉर्म करते भी नजर आए। 20 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में Sensex 360.59 अंक यानी 0.59 फीसदी की तेजी लेकर 60621.77 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, Nifty 71.1 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 18027.7 के स्तर पर क्लोज हुआ है। इस महीने की अब तक की बाजार की चाल पर नजर डालें तो जनवरी महीने में अब तक सेंसेक्स 0.36 फीसदी और निफ्टी 0.43 फीसदी फिसला है।

ग्लोबल बाजारों में आने वाला कोई बड़ा स्विंग भारतीय बाजारों पर दिखा सकता है अपना असर 

अब निफ्टी की रेंज छोटी होती नजर आ रही है। स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के संतोष मीणा कहना है कि यूनियन बजट के पहले निफ्टी अगले हफ्ते इस दायरे को तोड़ने की कोशिश कर सकता है। अगला कारोबारी हफ्ता गणतंत्र दिवस के चलते एक दिन छोटा रहेगा। बाजार 26 जनवरी गुरुवार को बंद रहने के कारण जनवरी महीने की F&O एक्सपायरी बुधवार को होगी। जिससे बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है। ग्लोबल संकेत भी इस समय काफी वोलेटाइल नजर आ रहे हैं। इनकी दिशा भी साफ नहीं दिख रही है। ऐसे में ग्लोबल बाजारों में आने वाला कोई बड़ा स्विंग भारतीय बाजारों में अपना असर दिखा सकता है।


संतोष मीणा ने आगे कहा कि इस महीने के पहले आधे हिस्से में FII ने काफी बिकवाली की है। अब बाजार की दिशा तय करने में संस्थागत निवेशकों की तरफ से आने वाला पैसा काफी बड़ी भूमिका निभाएगा। इस समय तीसरी तिमाही के नतीजों का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगले हफ्ते चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी 17,800-18,250 के दायरे में घूम रहा है। यह दायरा छोटा होता जा रहा है। ऐसे में हमें अगले हफ्ते बाजार इस दायरे को तोड़ने की कोशिश करता दिख सकता है। पिछले साल भी बजट के आसपास हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।

Market next week: 27 स्मॉलकैप शेयरों में दिखी 10-26% की तेजी, लगातार दूसरे हफ्ते जारी रही बाजार की तेजी

संतोष मीणा की राय है कि अगर निफ्टी 18250 के ऊपर स्थिति अपने 200 DMA को पार करने में कामयाब रहता है तो यह हमें 18,500-18650 की तरफ जाता दिख सकता है। वहीं नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 20 और 100 DMA यानी 18040-17940 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। 17800 पर इसके लिए अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर निफ्टी 17800 के नीचे फिसलता है तो फिर यह गिरावट 17625-17435 तक जा सकती है। बैंक निफ्टी भी 41725-42725 की रेंज में घूम रहा है। ऊपर या नीचे किसी भी तरफ दिशा साफ होने के लिए निफ्टी को इस रेंज से बाहर निकलना होगा। अगर निफ्टी 42725 के ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें हमें 45500 और 44000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ अगर ये नीचे की तरफ 41400 का लेवल तोड़ देता है तो इसमें गिरावट और बढ़ती नजर आ सकती है।

नतीजों के प्रभाव के चलते चुनिंदा शेयरों और सेक्टरों  में दिखेगा एक्शन

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के सिद्धार्थ खेमका की राय है कि 23 जनवरी से शुरू होने वाले हफ्ते में बाजार एक दायरे में कंसोलिडेट होता दिख सकता है। वित्त वर्ष 2023 के तीसरी तिमाही के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में नतीजों के प्रभाव के चलते चुनिंदा शेयरों में हमें एक्शन देखने को मिल सकता है। अगले हफ्ते मेटल,आईटी और कैपिटल गुड्स में मूव आने की उम्मीद है। ICICI Bank, Kotak Bank और IDFC First Bank के नतीजों के आने के चलते अगले हफ्ते बैकिंग सेक्टर भी फोकस में रहेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।