बजट 2023: ढाई साल पहले शुरू हुई कोरोना की महामारी के बाद फिर से इंडस्ट्री से जुड़ी गतिविधियां सामान्य स्तर पर आ गई हैं। इनमें टेक्नोलॉजी सेक्टर भी शामिल है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा का इस्तेमाल बढ़ रहा है। 5जी टेलीकॉम सेवाओं की शुरुआत हो चुकी हैं। धीरे-धीरे यह देश के सभी हिस्सों में उपलब्ध हो जाएगी। टेक्नोलॉजी सेक्टर को सरकार की मदद की जरूरत है। आईटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था नैस्कॉम (NASSCOM) ने बजट से अपनी उम्मीदों के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारण (Nirmala Sitharaman) को बता दिया है। उसका मानना है कि वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2023 को पेश होने वाले बजट (Union Budget 2023) में उसकी डिमांड्स पूरी कर सकती है। इससे आईटी सेक्टर को ऐसे वक्त मजबूती मिलेगी, जब अमेरिका, यूरोप और इंग्लैंड जैसी बड़ी इकोनॉमी पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। इंडियन आईटी कंपनियं की रेवेन्यू में अमेरिका और यूरोप की बड़ी हिस्सेदारी है।
