Get App

Budget 2023: बजट वाले हफ्ते में भारी उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में ये 10 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई

Budget 2023:समीत चव्हाण का मनना है कि निफ्टी के लिए 17700 –17800 पर बाधा दिख रही है। अगर बाजार को अपना खोया आत्मविश्वास और खोई ताकत फिर हासिल करनी है तो उसको क्लोजिंग बेसिस पर 18000 का स्तर पार करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 1:19 PM
Budget 2023: बजट वाले हफ्ते में भारी उठापटक की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में ये 10 शेयर कराएंगे जोरदार कमाई
Budget 2023: Angel One के समीत चव्हाण की कहना है कि बाजार का बजट से पहले हल्का होना एक अच्छा संकेत है। अगर बजट में पॉजिटिव ऐलान होते हैं तो फिर इसमें तेज बढ़त देखने को मिलेगी

Budget 2023: पिछले 1 महीने लंबे कंसोलीडेशन रेंज को तोड़ने के साथ ही यूनियन बजट के पहले बाजार की लगाम मंदड़ियों के हाथों में आ गई है। 27 जनवरी के फरवरी सीरीज की शुरुआत काफी खराब रेही। पिछले हफ्ते बाजार 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुआ है। निफ्टी 27 जनवरी को पिछले 4 महीनों से ज्याद के निचले स्तरों पर बंद हुआ। निफ्टी पिछले शुक्रवार को 17800 के मजबूत सपोर्ट को तोड़ कर 17604 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते निफ्टी 23 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते के बाद की सबसे बड़ी वीकली गिरावट के साथ बंद हुआ था।

9, 20 और 21 वीक के शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज को तोड़ने के बाद अब निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 17400 पर स्थित 50 WEMA (weekly exponential moving average) पर दिख रहा है। बाजार जानकारों की राय है यूनियन बजट वाले हफ्ते में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन अगर निफ्टी 50 WEMA को होल्ड करने में सफल रहता है तो फिर इस बात की काफी संभावना है कि निफ्टी आने वाले दिनों में 17800-18200 और उसके बाद 18500 के स्तर पर जाता दिखे।

Trade Spotlight: बजाज ऑटो, सुप्रीम इंडस्ट्रीज और आईटीसी में अब क्या करें?

Angel One के समीत चव्हाण की कहना है कि आशावादी नजरिए से देखें तो बाजार का बजट से पहला हल्का होना एक अच्छा संकेत है। अगर बजट में पॉजिटिव ऐलान होते हैं तो फिर इसमें तेज बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं, अगर बजट से कोई निराशा होती है तो बाजार में और गिरावट आएगी। उन्होंने आगे कहा कि आरएसआई में दिख रहा पॉजिटिव डाइवर्जेंस बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आने की ओर संकेत कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें