बजट 2023 : फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी को कहा कि यह आजादी के अमृत महोत्सव वाला बजट है। उन्होंने बजट भाषण (Budget Speech) में महिलाओं के लिए नई सेविंग्स स्कीम का ऐलान किया। सीनियर सिटीजंस के लिए सबसे लोकप्रिय माने जाने वाली स्कीमों में डिपॉजिट की लिमिट बढ़ा दी। ये बेनेफिट 1 अप्रैल, 2023 के बाद उपलब्ध होंगे। आइए समझते हैं कि ये बेनेफिट्स क्या हैं और इनका लाभ किस तरह उठाया जा सकता है:
वित्तमंत्री ने महिलाओं के लिए नई सेविंग्स स्कीम-महिला स्म्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट पेश करने का ऐलान किया। यह स्कीम मार्च 2025 तक दो साल के लिए उपलब्ध होगी। इसमें किसी महिला या लड़की के नाम से 2 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस इनवेस्टमेंट 2 साल के लिए होगा, जिस पर सालाना 7.5 फीसदी इंटरेस्ट मिलेगा। इसमें आंशिक विड्रॉल ऑप्शन उपलब्ध है। अभी उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम में इनवेस्ट करने पर किसी तरह का टैक्स बेनेफिट नहीं है। इंटरेस्ट अमाउंट पर टैक्स लगेगा।
अभी पोस्ट ऑफिस के दो साल के टर्म डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट 6.8 फीसदी है। इसलिए यह स्कीम ऐसी महिलाओं और लड़कियों के लिए फायदेमंद है, जो छोटी अवधि के लिए अपने पैसे को डिपॉजिट करना चाहती हैं।
2. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) की लिमिट में वृद्धि
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम बुजुर्गों के लिए अपने रिटायरमेंट के पैसे को निवेश करने के लिए मुख्य सेविंग्स ऑप्शन है। इसे काफी सुरक्षित माना जाता है। इसमें अच्छा इंटरेस्ट मिलता है। अभी इसमें मैक्सिमम 15 लाख रुपये डिपॉजिट किया जा सकता है। सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद इसमें डिपॉजिट की मैक्सिमम लिमिट 15 लाख रुपये से बढ़कर 30 लाख रुपये हो जाएगी। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की अंतिम तिमाही में इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट सालाना 8 फीसदी (टैक्सेबल) है। हर तिमाही अकाउंट में इंटरेस्ट का पैसा आता है। इस स्कीम में डिपॉजिट पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत डिडक्श की सुविधा मिलती है।
60 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति यह अकाउंट ओपन कर सकते हैं। 55 साल से ऊपर के रिटायर्ड सिविलिय एंप्लॉयीज और 50 साल से ऊपर के रिटायर्ड डिफेंस एंप्लॉयीज 60 साल उम्र पूरी होने से पहले यह अकाउंट ओपन कर सकते हैं अगर वे अपना रिटायरमेंट बेनेफिट्स (पैसा) मिलने की तारीक से एक महीने के अंदर इसमें डिपॉजिट कर देते हैं।
3. पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम की लिमिट में वृद्धि
पोस्ट ऑफिस मंथली स्कीम (POMIS) में 1000 रुपये से अकाउंट ओपन किया जा सकता है। अभी इंडिविजुअल के लिए इस स्कीम में डिपॉजिट की मैक्सिमम लिमिट 4.5 लाख रुपये है। ज्वाइंट अकाउंट के मामले में यह लिमिट 9 लाख रुपये है। यूनियन बजट 2023 में इस स्कीम में इंडिविजुअल डिपॉजिट के लिए लिमिट बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है। ज्वाइंट अकाउंट के मामले में लिमिट 9 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है। इस फाइनेंशियल ईयर यानी 2022-23 की चौथी तिमाही में इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट सालाना 7.1 फीसदी (टैक्सेबल) है। इंटरेस्ट का पेमेंट हर महीने होता है। यह अकाउंट 5 साल के लिए ओपन किया जा सकता है। 1 साल के बाद पेनाल्टी चुकाकर समय से पहले पैसा निकालने की इजाजत है।
ये बेनेफिट्स महिलाओं और सीनियर सिटीजंस के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इन्हें इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में शामिल किया जा सकता है।