Get App

बजट 2023 : वित्तमंत्री कैपिटल गेंस के नियमों की कमियां दूर करेंगी, व्हाइट ओक के सीईओ आशीष सोमैया की उम्मीद

Union budget 2023: सरकार ग्रामीण इलाकों पर फोकस बढ़ाएगी। कृषि को आधुनिक बनाने पर जोर होगा ताकि गांव में रहने वाले हर व्यक्ति को रोजगार के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़े। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा जोर देने के उपाय करने होंगे

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 12:43 PM
बजट 2023 : वित्तमंत्री कैपिटल गेंस के नियमों की कमियां दूर करेंगी, व्हाइट ओक के सीईओ आशीष सोमैया की उम्मीद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को अगला यूनियन बजट पेश करेंगी। यह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा।

बजट 2023 : कई लोग अगले यूनियन बजट (Union Budget 2023) में पर्सनल इनकम टैक्स के नियमों में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन, व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया की राय इस मामले में अलग है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार इस बार कॉर्पोरेट और पर्सनल टैक्स स्ट्रक्चर में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगी। अभी टैक्स नियमों में बदलाव करने की जगह उनमें स्थिरता बनाए रखना ज्यादा जरूरी है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने अगले यूनियन बजट के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स एग्जेम्प्शन को इनफ्लेशन से जोड़ना अच्छा कदम होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को अगला यूनियन बजट पेश करेंगी। यह 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा।

कृषि को आधुनिक बनाने पर होगा फोकस

सोमैया को उम्मीद है कि इस बार बजट में सरकार का फोकस कृषि के आधुनिकीकरण पर होगा। सरकार का मानना है कि कृषि को फायदेमंद बनाने से गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के रोजीरोटी के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैपिटल गेंस स्ट्रक्चर के बारे में उन्होंने कहा कि इसके ढांचे को तर्कसंगत बनाने की बहुत चर्चा हो रही है। लिस्टेड या अनिलिस्टेड शेयर, फिक्स्ड इनकम, रियल एस्टेट सहित कई एसेट के कैपिटल गेंस के नियम अभी बहुत जटिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें