Get App

Budget 2023: क्यों यह सैलरीड क्लास, सीनियर सिटीजंस और स्मॉल इनवेस्टर्स के लिए अच्छा बजट है?

Budget 2023: वित्तमंत्री ने यूनियन बजट 2023 में स्मॉल इनवेस्टर, महिलाओं और सीनियर सिटीजंस का ख्याल रखा है। सीनियर सिटीजंस के लिए रेगलुर इनकम के ऑप्शंस को अट्रैक्टिव बनाया गया है। महिलाओं के लिए खास डिपॉजिट स्कीम शुरू की गई है

Translated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 02, 2023 पर 6:38 PM
Budget 2023: क्यों यह सैलरीड क्लास, सीनियर सिटीजंस और स्मॉल इनवेस्टर्स के लिए अच्छा बजट है?
फाइनेंस मिनिस्टर ने एक तरफ कैपिटल एक्सपेंडिचर 33 फीसदी बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया है तो दूसरी तरफ रेलवे के लिए आवंटन बढ़ाकर 2.4 लाख करोड़ किया है। इस बजट का फोकस पूरे देश में फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर है।

राज खोसला

Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में फिस्कल डिसिप्लिन को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है। अगले चार सालों में डेफिसिट घटाने और फाइनेंशियल स्टैबिलिटी हासिल करने पर फोकस किया गया है। कंजम्प्शन को बढ़ावा देने के लिए टैक्स में कमी की गई है। इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने के लिए आवंटन बढ़ाया गया है। फाइनेंस मिनिस्टर ने एक तरफ कैपिटल एक्सपेंडिचर 33 फीसदी बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया है तो दूसरी तरफ रेलवे के लिए आवंटन बढ़ाकर 2.4 लाख करोड़ किया है। इस बजट का फोकस पूरे देश में फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर है। वित्तमंत्री ने फिस्कल डेफिसिट का टारगेट 5.9 फीसदी रखा है। पिछले बजट में यह 6.4 फीसदी था।

यूनियन बजट 2023 इंडियन इकोनॉमी के लिए एक बैलेंस प्लेटफॉर्म पेश करता है। इसमें ग्रीन एनर्जी जैसी नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है। साथ ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया गया है। इसमें फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी आवंटन बढ़ाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें