Get App

Budget 2023: बजट के दिन शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा? जानिए पिछले 8 साल में निफ्टी का रिकॉर्ड

Budget 2023: निर्मला सीतारमण इस बार कई ऐसे ऐलान कर सकती हैं, जिनसे स्टॉक मार्केट पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें लॉन्ग टर्म कैपिटल गैंस के नियमों में फर्क दूर करने के उपाय भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह फिस्कल कंसॉलिडेशन पर फोकस करेंगी। इसका भी शेयर बाजार पर अच्छा असर पड़ेगा

Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 9:13 AM
Budget 2023: बजट के दिन शेयर बाजार चढ़ेगा या गिरेगा? जानिए पिछले 8 साल में निफ्टी का रिकॉर्ड
पिछले दो-तीन सालों में सरकार ने अपना खर्च बढ़ाया है, लेकिन प्राइवेट इनवेस्टमेंट की रफ्तार सुस्त रही है। उम्मीद है कि यूनियन बजट 2023 में सरकार प्राइवेट इनवेस्टमेंट बढ़ाने के लिए कुछ उपायों का ऐलान कर सकती है।

Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) से शेयर बाजार को भी कई उम्मीदें हैं। लिस्टेड और अनलिस्टेड शेयरों के कैपिटल गेंस के नियमों में अभी काफी अंतर है। मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस अंतर को दूर करने का ऐलान यूनियन बजट में कर सकती हैं। बजट में इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने और कई सेक्टर को PLI के दायरे में लाने के भी ऐलान हो सकते हैं। इसका असर स्टॉक मार्केट्स पर भी पड़ेगा। मार्केट को उम्मीद है कि सरकार ग्रामीण इलाकों में डिमांड बढ़ाने के उपायों पर भी फोकस करेगी। ऐसा होने पर FMCG कंपनियों के शेयरों में उछाल दिख सकता है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को यूनियन बजट 2023 पेश करेगी।

पिछले 8 साल में बजट के दिन 5 बार निफ्टी चढ़ा था

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 8 बजट सत्र में 5 बार बजट के दिन निफ्टी तेजी के साथ बंद हुआ है। बाकी 3 बार बजट के दिन निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ है। इलेक्शन से पहले के दो बजटों में सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर पर अपना फोकस बढ़ाया था। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी आवंटन बढ़ाया गया था। वेल्फेयर स्कीमों के लिए भी सरकार ने खर्च बढ़ाया है। खासकर कोरोना की महामारी के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने ऐसा किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें