Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) पेपरलेस होगा। सरकार ने 25 जनवरी (बुधवार) को यह जानकारी दी। सरकार ने लोगों तक इस बजट को पेपरलेस तरीके से पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। 1 फरवरी को पेश होने के बाद बजट डॉक्युमेंट को एक मोबाइल ऐप पर जारी कर दिया जाएगा। इस ऐप का नाम 'Union Budget Mobile App' है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि इस ऐप पर लोगों को बजट डॉक्युमेंट्स का पूरा सेट मिलेगा। फाइनेंस मिनिस्टर ने कुछ साल पहले बजट को पूरी तरह से पेपरलेस बना दिया है। अब संसद के सदस्यों को भी बजट डॉक्युमेंट की जानकारी टैबलेट पर मिलती है। इससे बजट डॉक्युमेंट्स की छपाई की जरूरत खत्म हो गई है।