Get App

Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल जुलाई में क्यों पेश करेंगी आम बजट? जानें

Budget 2024-25: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) जुलाई के दूसरे पखवाड़े में वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट को पेश कर सकती हैं। इसके साथ ही वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। निर्मला सीतारमण, मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी, जिन्होंने लगातार छह बार आम बजट पेश किया था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 1:25 PM
Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस साल जुलाई में क्यों पेश करेंगी आम बजट? जानें
Budget 2024-25: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में सिर्फ अंतरिम बजट पेश किया था

Budget 2024-25: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) जुलाई के दूसरे पखवाड़े में वित्त वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट को पेश कर सकती हैं। इसके साथ ही वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। निर्मला सीतारमण, मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी, जिन्होंने लगातार छह बार आम बजट पेश किया था। बजट, केंद्र सरकार की आमदनी और खर्च का एक अनुमान होता है, 1 अप्रैल से 31 मार्च तक के वित्तीय वर्ष के लिए उसके वित्त का लेखा-जोखा रखता है। यह केंद्र सरकार के फाइनेंस का सबसे व्यापक लेखा-जोखा है।

हाल के सालों में, केंद्रीय बजट आमतौर पर 1 फरवरी को पेश किया जाता रहा है। हालांकि, चूंकि 2024 में लोकसभा चुनाव के जरिए नई सरकार चुना जाना था। ऐसे में वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बार फरवरी में सिर्फ अंतरिम बजट पेश किया था।

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को आए, जिसमें बीजेपी की अगुआई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को लगातार तीसरी बार जीत मिली। वहीं कांग्रेस की अगुआई वाले विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को हार का सामना करना पड़ा। इसलिए वित्त मंत्री इस महीने पूर्ण बजट पेश करेंगी।

फिलहाल 18वीं लोकसभा का पहला संसदीय सत्र चल रहा है। इसकी शुरुआत 24 जून को सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ हुई और यह 3 जुलाई को समाप्त होगा। पिछले सप्ताह, निर्मला सीतारमण ने 22 जून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट से पहले एक अहम बैठक की थी। इस दौरान राज्यों ने वित्त मंत्री को बजट को लेकर कई सुझाव दिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें