Union Budget 2024 : ऑटो इंडस्ट्री को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बजट से कई उम्मीदें हैं। इंडस्ट्री का मानना है कि लास्ट-माइल कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और अनुकूल पॉलिसी पर फोकस से ऑटो सेक्टर को मजबूती मिलेगी। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने कहा है कि अंतरिम बजट (Interim Budget) में बड़े ऐलान की उम्मीद नहीं है। सरकार को मौजूदा पॉलिसी में बड़े बदलाव का ऐलान नहीं करना चाहिए। इससे इकोसिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। सियाम के प्रेसिडेंट विनोद अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने कैपिचल एक्सपेंडिचर बढ़ाया है। इससे इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ाने में मदद मिली है। ये स्वागतयोग्य कदम हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि सरकार को इस पर फोकस बनाए रखना चाहिए।
