Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अंतरिम बजट पेश करेंगी। इस बजट से एमएसएमई सेक्टर (MSME Sector) को काफी उम्मीदें हैं। पिछले वर्ष वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट में एमएसएमई के लिए काफी आवंटन बढ़ाया था। पिछले साल की यूनियन बजट के अनुसार एमएसएमई सेक्टर के लिए 22138 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। एक्सपर्ट्स के अनुसार आवंटन में इस साल भी इजाफा किया जा सकता है। इस सेक्टर करीब 45 फीसदी का हिस्सा एक्सपोर्ट में है तो वहीं 29 फीसदी का हिस्सा जीडीपी में है। साथ ही इस सेक्टर में लोगों को रोजगार भी काफी मिलता है।एक्सपर्ट्स की मानें तो इस सेक्टर की संभावना और बेनिफिट को देखते हुए बजट में सरकार का फोकस इस पर बना रह सकता है।
