Budget 2024 Date: 24 जून से शुरू होगा संसद का पहला सत्र, जानें किस तारीख को पेश किया जाएगा बजट?

Budget 2024 Date: एनडीए सरकार के शपथग्रहण समारोह के बाद अब सबकी नजरें बजट पर टिकी हैं। अगर मीडिया रिपोर्टों की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी 1 जुलाई को संसद में बजट पेश कर सकती है। नए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज 12 जून को एक बयान बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आगामी 24 जून से शुरू होगा।

अपडेटेड Jun 12, 2024 पर 11:12 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 Date: बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट होगा

Budget 2024 Date: एनडीए सरकार के शपथग्रहण समारोह के बाद अब सबकी नजरें बजट पर टिकी हैं। अगर मीडिया रिपोर्टों की मानें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sithraman) आगामी 1 जुलाई को संसद में बजट पेश कर सकती है। नए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आज 12 जून को एक बयान बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र (Parliament Session) आगामी 24 जून से शुरू होगा। संसद सत्र शुरू होते ही पहला काम लोकसभा चुनाव में जीतकर आए सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना होगा। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। पहले तीन दिन में इन दोनों कामों के पूरा होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू का संसद में 27 जून को होगा अभिभाषण

सभी नए सांसदों के शपथग्रहण और लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आगामी 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले 5 सालों के लिए नई सरकार के रोडमैप को पेश करेंगी।

राज्यसभा का सत्र 27 जून से 3 जुलाई तक चलेगा


किरण रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र को नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है।" किरण रिजिजू ने बताया कि इसके साथ ही राज्यसभा का 264वां सत्र भी 27 जून को शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा। उम्मीद है कि 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने मंत्रिपरिषद का संसद में परिचय कराएंगे।

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आएगा बजट?

किरण रिजिजू ने अपने पोस्ट में बजट की तारीख का जिक्र नहीं किया है। हालांकि माना जा रहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकार मौजूदा वित्त वर्ष के पूर्ण बजट को पेश कर सकती है। फिर बजट पर चर्चा के बाद 3 जुलाई को संसद सत्र का समापन बंद हो सकता है।

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी सातवां बजट

बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट होगा। इससे पहले वह 5 पूर्ण और 1 अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। इसके साथ ही निर्मला सीतरमण पूर्व प्रधानमंत्री मोररजी देसाई के लगातार 6 बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगी। इससे पहले निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। अभी तक परंपरा रही है कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में पूर्ण बजट पेश करती है।

विपक्ष का दिख सकता है आक्रामक रुख

इस बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान विपक्ष की ओर से आक्रामक रुख अपनाए जाने की उम्मीद है और वह विभिन्न मुद्दों पर NDA सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। प्रधानमंत्री मोदी, संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें- Chandrababu Naidu Oath Ceremony LIVE: TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू थोड़ी देर में लेंगे CM पद की शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।