Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इसमें उन्होंने कुछ ऐसे ऐलान किए जिससे मार्केट के कुछ शेयरों को सपोर्ट मिला। अदाणी ग्रुप के शेयरों (Adani Group Stocks) की बात करें तो फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 1 फीसदी से अधिक उछल गए। अदाणी एंटरप्राइजेज का कारोबार की सेक्टर में फैला हुआ है और वित्त मंत्री ने जो ऐलान किए हैं जैसे कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में 11 फीसदी की बढ़ोतरी, उससे इसे सपोर्ट मिला। यहां नीचे अदाणी ग्रुप के शेयरों की स्थिति और वित्त मंत्री के ऐलानों के बारे में बताया जा रहा है।
Adani Group Stocks की क्या है स्थिति
अदाणी ग्रुप के 10 शेयर घरेलू मार्केट में लिस्टेड हैं। इसके सिर्फ दो शेयर ही रेड जोन में हैं।
Budget के किन ऐलानों का पड़ा असर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर को पिछले साल के 10 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 11.11 फीसदी बढ़ाकर 11,11,111 करोड़ रुपए करने का ऐलान किया जो जीडीपी का 3.4 फीसदी होगा। इस कैपिटल एक्सपेंडिचर से इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों को सपोर्ट मिला। इसके अलावा 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने का ऐलान हुआ जिससे घरों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। इस ऐलान से पावर-एनर्जी शेयरों को सपोर्ट मिला।
मार्केट की क्या रही स्थिति
घरेलू मार्केट में आज दिन भर काफी उतार-चढ़ाव रहा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जब बजट स्पीच शुरू की तो सेंसेक्स और निफ्टी इंट्रा-डे हाई पर चले गए। वहीं जब उनकी स्पीच समाप्त हुई तो मार्केट दिन के निचले स्तर पर आ गए। Sensex आज इंट्रा-डे में 72150 के पार चला गया था तो इंट्रा-डे में 71600 के नीचे आ गया था। वहीं निफ्टी की बात करें तो इंट्रा-डे में इसने 21800 का लेवल पार कर दिया था और डाउनसाइड यह 21660 के नीचे आ गया था।